Bilaspur High Court Bomb Threat: ईमेल से मिली बम की धमकी, बिलासपुर हाईकोर्ट में मची अफरातफरी, सुनवाई रोकी गई

Spread the love

Bilaspur High Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और जज, मजिस्ट्रेट तथा कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।

सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट की सुनवाई को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और परिसर में प्रवेश करने वालों की जांच कड़ी कर दी गई है।

बेमेतरा कोर्ट को भी मिली थी धमकी

बताया जा रहा है कि इससे पहले बेमेतरा जिला न्यायालय के ईमेल पर भी धमकी भरा संदेश भेजा गया था। ईमेल मिलते ही पुलिस ने तत्काल कोर्ट परिसर को खाली कराते हुए सुरक्षा घेरा बना दिया था।

ईमेल भेजने वाले की तलाश

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह ईमेल “सुभाष विश्वास” नाम के आईडी से भेजा गया है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.