Gurugram Construction Accident: हरियाणा के गुरुग्राम में एक निर्माण स्थल पर बड़ा हादसा हो गया। सिधरावली इलाके में निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार अचानक गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया।
मजदूर कर रहे थे काम, तभी गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। अचानक दीवार तेज आवाज के साथ गिर गई, जिससे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। भारी मशीनों से मलबा हटाया जा रहा है।
इस हादसे में 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
