Nanki Ram Kanwar Son Controversy: छत्तीसगढ़ के Korba में पूर्व गृहमंत्री Nanki Ram Kanwar के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा विवाद सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने शराब के नशे में कार चलाते हुए सड़क किनारे लगी दुकान को टक्कर मार दी और बाद में दुकानदार के साथ मारपीट कर दी।
पुराना बस स्टैंड के पास हुआ पूरा घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि यह घटना Purana Bus Stand के पास हुई। संदीप कंवर अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चला रहे थे और इसी दौरान कार अचानक सेवई की दुकान से जा टकराई। इस दुकान को एक बुजुर्ग अजीम कुरैशी चलाते हैं, जो एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता बताए जा रहे हैं।
टक्कर के बाद जब दुकानदार ने नुकसान को लेकर उनसे बात करनी चाही, तो विवाद बढ़ गया और आरोप है कि संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ हाथापाई कर दी।
थाने में भी जारी रहा हंगामा
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाना ले जाया गया। लेकिन वहां पहुंचने के बाद भी उनका रवैया शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि उन्होंने नशे की हालत में पुलिसकर्मियों के सामने ही हंगामा और गाली-गलौच शुरू कर दी।
समर्थकों के साथ निकल गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद उनके समर्थक भी थाने पहुंच गए। इसके बाद संदीप कंवर को कार में बैठाकर वहां से ले जाया गया, जबकि पुलिस की ओर से कोई सख्त कार्रवाई होती नजर नहीं आई।