Chhattisgarh Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज नौवां दिन है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे।
सदन की कार्यवाही के दौरान मंत्री केदार कश्यप, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न दस्तावेज और पत्र सदन के पटल पर रखेंगे।
आज विधानसभा में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। विधायक पुन्नू लाल मोहले प्रदेश की जर्जर सड़कों की स्थिति को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधायक चातुरी नंद और लखेश्वर बघेल कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। इन मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा विधायक दिलीप लहरिया, सावित्री मंडावी, ललित चंद्राकर और इंद्रशाह मंडावी सदन में विभिन्न याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।
सत्र के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही मंत्री लखन लाल देवांगन और मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर भी सदन में विचार-विमर्श होगा।