Rajya Sabha Election 2026: 10 राज्यों की 37 सीटों पर आज मतदान, शाम से शुरू होगी मतगणना

Spread the love

Rajya Sabha Election 2026: देश में आज राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की उम्मीद है।

इन चुनावों के अलावा 7 राज्यों की 26 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें महाराष्ट्र की 7, ओडिशा की 4, तमिलनाडु की 6, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 3, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 2, हरियाणा की 2, हिमाचल प्रदेश की 1 और तेलंगाना की 2 सीटें शामिल हैं।

वर्तमान में 234 सदस्यों वाली राज्यसभा में NDA के पास 134 सदस्य हैं, जबकि विपक्षी INDIA गठबंधन के पास करीब 80 सीटें हैं। इन चुनावों में कई राज्यों में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

बिहार में नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चर्चा में

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। NDA खेमे का दावा है कि वह सभी सीटों पर जीत हासिल करेगा। इन सीटों पर जेडीयू के नीतीश कुमार, बीजेपी के नितिन नबीन, आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बीजेपी नेता शिवेश कुमार मैदान में हैं।

अगर नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो सकती है।

RJD को AIMIM के समर्थन की उम्मीद

दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को AIMIM के समर्थन पर भरोसा है, जिसके पास बिहार विधानसभा में 5 विधायक हैं। RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान से मुलाकात भी की।
पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अमरेंद्र धारी सिंह को समर्थन देने का फैसला किया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल एकजुट हैं और उनके विधायक RJD उम्मीदवार को ही वोट देंगे।

राज्यसभा चुनाव कैसे होता है?

राज्यसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते। इन्हें संबंधित राज्य के निर्वाचित विधायक चुनते हैं। यह चुनाव प्रोपोर्शनल रिप्रेजेंटेशन और सिंगल ट्रांसफरेबल वोट सिस्टम के तहत होता है। राज्यसभा के सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है और हर दो साल में एक तिहाई सीटों पर चुनाव कराए जाते हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.