Chhattisgarh Budget Session Day 14: छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक आज पेश, 14वें दिन बजट सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

Spread the love

Chhattisgarh Budget Session Day 14: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन आज कई अहम मुद्दों के साथ महत्वपूर्ण रहने वाला है। सदन में आज धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा, जिसे लेकर सरकार ने चर्चा के बाद आज ही पारित कराने की तैयारी कर ली है। यह विधेयक प्रदेश में धर्मांतरण को रोकने के लिए कड़े प्रावधानों के साथ लाया जा रहा है।

गृह मंत्री विजय शर्मा सदन में इस विधेयक को प्रस्तुत करेंगे।

प्रश्नकाल के दौरान भी कई अहम विषयों पर चर्चा होगी, जिसमें मंत्री विजय शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। इस दौरान आयुष्मान योजना, सड़क सुरक्षा निधि और पुलिस भवन जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

वहीं ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत फोर्टीफाइड चावल वितरण में अनियमितताओं का मुद्दा जोर पकड़ सकता है। इस पर विधायक ओंकार साहू के प्रस्ताव पर खाद्य मंत्री जवाब देंगे।

इसके अलावा, भारत सरकार से विशेष सहायता योजना के तहत प्राप्त राशि के दुरुपयोग का मुद्दा भी उठेगा। इस पर विधायक सुशांत शुक्ला के ध्यानाकर्षण के जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन को जानकारी देंगे।

सत्र के दौरान टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संशोधन विधेयक और हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक को भी पारित किए जाने की संभावना है। साथ ही सात विभागों से जुड़े पत्र भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.