Korba Road Accident News: जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुल्हन को लेकर लौट रही एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बांकी मोंगरा के एसईसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, तूफान वाहन ग्राम कसरेंगा से दादर खुर्द की ओर जा रहा था। वाहन में लगभग 11 लोग सवार थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद से वाहन चालक फरार बताया जा रहा है।