Raipur Crime News: रायपुर के भरेंगाभाटा गांव के सुनसान इलाके में एक अज्ञात पुरुष का शव मिट्टी में दफन पाया गया। शव का हाथ और पैर मिट्टी से बाहर थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खुदाई कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार शुरुआती संकेतों से यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है और कोटवारों के माध्यम से पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोग इस घटना से सकते में हैं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की वजह और आरोपी की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है।