Chhattisgarh Morning News: आज कवर्धा-बलौदाबाजार दौरे पर CM साय, पंजीयन कार्यालय खुले, ‘मिशन गाँव चलो’ अभियान तेज

Spread the love

Chhattisgarh Morning News: छत्तीसगढ़ में आज का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कई जिलों के दौरे पर रहेंगे, वहीं प्रदेशभर में पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। दूसरी ओर, कांग्रेस का ‘मिशन गाँव चलो’ अभियान भी तेज होता नजर आ रहा है।

CM साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से रवाना होंगे। इसके बाद 11:10 बजे हेलीकॉप्टर से कवर्धा पहुंचेंगे। कवर्धा जिले में वे ग्राम जुनवानी और सेमरिया में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

दोपहर 1:35 बजे मुख्यमंत्री वीरांगना अवंति बाई लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान पहुंचेंगे, जहां गौड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट भी जाएंगे।

आज भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

प्रदेशभर में आज भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। छुट्टी के दिन भी रजिस्ट्री का काम जारी रखने का फैसला लिया गया है। दरअसल, वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह चल रहा है, जिसके चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।

जानकारी के अनुसार 28, 29 और 31 मार्च को भी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे। इन दिनों में रजिस्ट्री के साथ-साथ अन्य सभी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह मिलती रहेंगी।

‘मिशन गाँव चलो’ अभियान में तेजी

कांग्रेस पार्टी का ‘मिशन गाँव चलो’ अभियान अब तेजी पकड़ता जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज लगातार अलग-अलग इलाकों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।

आज वे धरमजयगढ़, लैलूंगा, पत्थलगांव और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे। इन बैठकों के जरिए वे जमीनी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस अभियान के तहत कांग्रेस पंचायत और बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.