SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े में ऐसा मुकाबला पहले कभी नहीं देखा गया, जहां रन बरसे, छक्के-चौकों की बारिश हुई और आखिर में SRH ने मुंबई के हाथ से जीत छीन ली!
SRH vs MI Match Highlights: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हराकर एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस हाई-स्कोरिंग मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 32 छक्के और 41 चौके लगाए, जिससे दर्शकों को पूरा पैसा वसूल मुकाबला देखने को मिला।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए रेयान रिकेल्टन ने शानदार शतकीय पारी खेली और 55 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। उनके अलावा विल जैक्स ने 46 और हार्दिक पंड्या ने 31 रनों का योगदान दिया।
हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी मुंबई को जीत नहीं दिला सका।
लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की शुरुआत तूफानी रही। ट्रेविड हेड ने 30 गेंदों में 76 रन बनाए जबकि अभिषेक शर्मा ने 45 रन की तेज पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़कर मैच की दिशा तय कर दी।
इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैच पूरी तरह SRH की ओर मोड़ दिया। अंत में सलील अरोड़ा ने सिर्फ 10 गेंदों में 30 रन ठोककर जीत को आसान बना दिया और टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 249 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई की गेंदबाजी इस मुकाबले में पूरी तरह फेल रही, जबकि SRH की यह लगातार पांचवीं जीत रही, जिससे टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।