जेल में बंद नरेंद्र नयन शास्त्री एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार उसके ऊपर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। आइए आपको बताते हैं कि नरेंद्र नयन शास्त्री कौन है।
रायपुर: महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ चावल बाबा एक बार फिर से सुर्खियों में है। नरेंद्र नयन शास्त्री जेल जाने से पूर्व अपनी भविष्यवाणियों में बड़े-बड़े दावा करता था। यहां तक कि वह यह भी दावा करता था कि छत्तीसगढ़ के सीएम बदलने वाले हैं। जेल में बंद बाबा पर अब धोखाधड़ी का आरोप लगा है।
महासमुंद में लगाता था दरबार
नरेंद्र नयन शास्त्री का महासमुंद के इलाके में अच्छा खासा प्रभाव था। वह सालों से उस इलाके में भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता था। लोगों के बीच में नरेंद्र नयन शास्त्री दावा करता था कि हम भूत और भविष्य बता देते हैं। इस नाम पर दूर-दूर से लोग उसके पास आते थे।
चावल वाला बाबा के नाम से था मशहूर
रेप का आरोपी नरेंद्र नयन शास्त्री अपने भक्तों के बीच में चावल वाले बाबा के नाम से मशहूर था। वह दावा करता था कि एक मुट्ठी चावल को पढ़कर मैं लोगों की भविष्य बता देता हूं। साथ ही उसकी जिंदगी में होने वाले परेशानी का समाधान भी बता देता हूं।
चाय वाले बाबा भी बुलाते थे उसे
नरेंद्र नयन शास्त्री को लोग चाय वाले बाबा भी कहते थे। इसके पीछे की कहानी यह थी कि बाबा अन्न और जल ग्रहण नहीं करते थे। वह सिर्फ चाय पीकर रहता था। इसलिए चाय वाले बाबा कहते थे। बाद में हालांकि शुगर होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर भोजन ग्रहण करना शुरू कर दिया था।
समाधान के नाम पर आश्रम में रोका
एक परेशान महिला चावल वाले बाबा के पास आई थी। महिला परिजनों के साथ आई थी। बाबा ने उसकी परेशानी बताकर परिजनों का डरा दिया। महिला से कहा कि तुम अंधी हो जाओगी। बाधा दूर करने के नाम पर बाबा ने रात में उसे रोक लिया और उसके साथ गलत किया। महिला बहुत दिनों तक चुप रहने के बाद बाबा के खिलाफ एफआईआर करवाई। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया।
चेहरा ढके रहा बाबा
वहीं, बाबा का रसूख का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मीडिया के सामने नहीं आने दिया। कोर्ट में पेशी के दौरान की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें बाबा ने अपना चेहरा ढक रखा था।
सीएम बदलने की भविष्यवाणी
बाबा का छत्तीसगढ़ में आडंबर बड़ा था। उसने बीते दिनों एक वीडियो में दावा किया था कि छत्तीसगढ़ के सीएम बदल जाएंगे। साथ ही यह भी दावा करता था कि हम यह भी बता देंगे कि छत्तीसगढ़ के किस विधानसभा सीट से कौन और कितने वोट से जीतेगा।
प्रवचन भी करता था चावल बाबा
यही नहीं छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में वह प्रवचन भी करता था। उन प्रवचनों में बड़ी-बड़ी बातें करता था। यही नहीं उसके दरबार में प्रदेश के बड़े-बड़े नेता आते थे। यही वजह है कि उसका आडंबर इतने दिनों से चल रहा था।