जगदलपुर: छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव है लेकिन कई जिले ऐसे भी है जहां बारिश नहीं हो रही है। लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। अच्छी बारिश और इंद्रदेव को खुश करने के लिए लोग अब पारंपरिक टोटका अपना रहे हैं। जगदलपुर जिले में अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों ने भीम देवता और देवी भिमिन की पारंपरिक शादी का आयोजन किया। इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ और अच्छी बारिश के लिए दुआ मांगी।
Jagdalpur News: जगदलपुर जिले के टोकापाल गांव में अच्छी बारिश के लिए लोगों ने पारंपरिक टोकटा किया है। यहां अच्छी बारिश के लिए भीम देवता और देवी भिमिन की शादी कराई गई है।
लोगों का मानना होती है अच्छी बारिश
ग्रामीणों ने कहा कि अपने खेतों में बारिश के लिए देवता भीम और देवी भिमिन की पारंपरिक शादी का आयोजन किया है। यह आयोजन जिले के टोकापाल गांव में किया गया। लोगों ने बताया कि यह बारिश करवाने की सदियों पुरानी रस्म है। इस रस्म को पूरा करने से अच्छी बारिश होती है।
गांव में पड़ गया है सूखा
शादी आयोजन समिति के सदस्य बलसिंह ठाकुर ने बताया कि “यहां के लोग बारिश के लिए देवी-देवताओं की शादी का आयोजन कर रहे हैं। हमारा इलाका पूरी तरह सूख चुका है। पानी का कोई स्रोत नहीं है। इसलिए, ऐसा करके हम बारिश को बुलाते हैं। इस तरह के आयोजन के लिए ग्रामीण खुद ही बजट का इंतजाम करते हैं। शादी का आयोजन रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया था।
दो लकड़ियों की होती है शादी
स्थानीय लोगों ने बताया कि शादी महुए की दो लकड़ियों के बनाए देवी और देवता के बीच काई जाती है। विवाह के दिन सबसे पहले पुजारियों की उपस्थिति में लकड़ी को नहलाकर उसे शुद्ध किया जाता है। इसके बाद छेका पूजा होती है। उसके बाद पूरा गांव बारात की तरह तैयार होता है और विवाह रस्म की शुरूआत की जाती है।
- बारिश के लिए लोग कर रहे पारंपरिक टोटका
- टोकापाल गांव में देवी-देवता की शादी का आयोजन
- ग्रामीणों ने कहा- शादी का खर्च पूरा गांव उठाता है
- लोगों का विश्वास ऐसा करने से होती है अच्छी बारिश
शादी में शामिल होता है पूरा गांव
महिला पुरुष के विवाह की ही तरह सारी रस्में जैसे तेल-हल्दी लगाना, जनेऊ संस्कार, विवाह मंडप, सात फेरे लेने समेत दहेज तक लेने की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान लोग बाराती बनकर दुल्हा दुल्हन को आर्शीवाद देते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के आयोजन में जो भी खर्च होता है उसे पूरा गांव उठाता है। सभी लोग चंदा करते हैं और इस तरह की शादी करके इंद्र देवता को अच्छी बारिश के लिए खुश करते हैं।
- जगदलपुर में लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार
- जिले में अभी तक नहीं हुई है तेज बरसात
- बारिश नहीं होने से कई गांवों में सूखे के हालात