Popular Posts

Gold Silver Price Today: अमेरिकी अदालत के फैसले से बाजार में हलचल, चांदी 11 हजार रुपये उछली, सोना भी चमका

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठापटक के बीच 20 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई। खास तौर पर चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी घोषित किए जाने के बाद वैश्विक बाजार में हलचल मच गई, जिसका सीधा असर सर्राफा बाजार पर पड़ा।

वैश्विक बाजार कोमेक्स में सोना 5045 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी 6 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 82 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गई।

MCX पर भी रिकॉर्ड तेजी

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना करीब 1,521 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,340 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

चांदी में और भी बड़ा उछाल देखने को मिला। कीमत 4.60 प्रतिशत चढ़कर 11,094 रुपये बढ़ी और 2,52,487 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करती दिखी। एक ही दिन में इतना बड़ा उछाल निवेशकों के लिए चौंकाने वाला रहा।

ईरान-अमेरिका तनाव का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि जब भी वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार में अनिश्चितता बढ़ाई है, जिससे कीमतों में तेजी आई है।

आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और अमेरिकी नीतियों पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *