नई दिल्ली: Congress Protest on NEET Paper Leak देशभर में NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। हांलांकि परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। लेकिन इसके बाद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर में अभी भी छात्रों का गुस्सा देखने को मिल रहा है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस आज पूर देशभवर में कैंडलमार्च निकाले का ऐलान (Congress Candle March) कर दिया है।
Congress Protest on NEET Paper Leak छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कांग्रेस आज शनिवार 25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर कैंडल मार्च निकालेगी। कांग्रेस संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कमेटी को इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कैंडल मार्च में सभी से शामिल होने की अपील की है
कांग्रेस महासचिव केसी. वेणुगोपाल की ओर से 24 जुलाई को जारी पत्र में कहा गया है कि नई दिल्ली में हुई हालिया घटनाओं और पार्टी के देशव्यापी आंदोलन के क्रम में सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की जिला कांग्रेस समितियों को निर्देश दें कि वे शनिवार, 25 जुलाई की शाम विशाल कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन करें। पत्र के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिला कांग्रेस समिति के नेतृत्व में मार्च महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा और वहीं इसका समापन होगा।