1
1
1
2
3
Congress MGNREGA Protest in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा सियासी संदेश देने की तैयारी है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘मनरेगा बचाओ अभियान’ शुरू करने का ऐलान किया है। इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत धमतरी जिले के कुरूद से होगी, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी का दावा है कि यह सभा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार और मजदूरों के अधिकारों की आवाज बनेगी।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू अचानक कुरूद पहुंचे। उन्होंने खेल मेला मैदान, अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम और नई मंडी परिसर सहित कई संभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
कांग्रेस का लक्ष्य है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित यह जनसभा ऐतिहासिक हो और इसकी गूंज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कुरूद कृषि प्रधान और ग्रामीण क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में लोग मनरेगा पर निर्भर हैं। कांग्रेस का मानना है कि यहां से आंदोलन की शुरुआत करने से ग्रामीण मजदूरों और किसानों की समस्याओं को सीधे मंच मिलेगा।
पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा के बजट में कटौती, मजदूरी भुगतान में देरी और तकनीकी अड़चनें बढ़ी हैं, जिससे ग्रामीण रोजगार प्रभावित हो रहा है।
कांग्रेस इस अभियान के जरिए निम्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी—
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम प्रदेश की राजनीति में नई दिशा तय करेगा। जिला अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, नीलम चंद्राकर और स्थानीय ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। गांव-गांव पीले चावल बांटकर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि सभा में भारी भीड़ जुट सके और संदेश दूर तक पहुंचे।