Kulgam Terror Attack : धर्म पूछकर बनाया गया छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को निशाना

Spread the love

रायपुर: Kulgam Attack News जम्मू कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित कुलगाम जिले के केल्लाम इलाके में शुक्रवार शाम को एक आतंकी हमला हो गया। (Jammu Kashmir Terror Attack) इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत (Chhattisgarh Workers Killed) हो गई। इस सनसनीखेज हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के छद्म संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (TRF) ने ली है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आंतकी हमला हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान दीपक कुमार रात्रे और भूपेंद्र कुमार भैना के रूप में हुई. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से बात कर जानकारी ली. उन्होंने आंतकी हमले की कड़ी निंदा की और मजदूरों मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.

जानकारी के मुताबिक, कुलगाम जिले में दो मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों ने निशाना बनाया. दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घायल भूपेंद्र को अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग भेजा गया है. जहां उसने भी दम तोड़ दिया.

सीएम साय ने जताया दुख

Kashmir Terror Attack 2026 इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि ‘कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की दुखद मृत्यु एवं एक श्रमिक के घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। घायल श्रमिक का स्थानीय अस्पताल में समुचित इलाज जारी है। अधिकारियों को इस संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक श्रमिक को विनम्र श्रद्धांजलि एवं घायल श्रमिक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।’

सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल के आसपास के पूरे इलाके की सुरक्षा बलों द्वारा सघन घेराबंदी कर दी और बड़े पैमाने पर फरार आतंकवादियों तलाशी की जा रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनंतनाग में भी एक पुलिस अधिकारी को निशाना बनाया गया था, और वर्ष 2024 में भी श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में आतंकवादियों द्वारा गैर-स्थानीय मजदूरों पर इस तरह के हमले किए जा चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद कर दिया गया है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.