Madhya Pradesh News: 2 लाख पद खाली, युवा परेशान! युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान, शुरू होगा ‘भर्ती दो, मध्य प्रदेश बचाओ’ अभियान

Spread the love

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों को लेकर अब सियासत बढ़ती जा रही है। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में “भर्ती दो-मध्य प्रदेश बचाओ” अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान सरकारी नौकरियों का वादा किया था लेकिन आज भी लाखों युवा भर्ती और नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई है।

प्रेसवार्ता कर आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर में आयोजित प्रेसवार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने “भर्ती दो-मध्य प्रदेश बचाओ” अभियान की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अभियान “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के तहत ही पूरे मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा जिससे बेरोजगार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की आवाज सरकार तक पहुंचाई जा सके।

सरकारी संस्थानों में 2 लाख से ज्यादा पद खाली

युवा कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 2 लाख पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही। इससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

युवा कांग्रेस ने दावा किया है कि शिक्षा विभाग में 52 हजार से अधिक,ऊर्जा विभाग में 49 हजार से ज्यादा, गृह विभाग में 18 हजार, उच्च शिक्षा में 15 हजार से अधिक, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास में 10 हजार से ज्यादा, कृषि विभाग में 8 हजार से अधिक और वन विभाग में 7 हजार से ज्यादा पद रिक्त हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, जल संसाधन, राजस्व, परिवहन और अन्य विभागों में भी बड़ी संख्या में पद खाली बताए गए हैं।

रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल शुरू हो भर्ती प्रक्रिया

युवा कांग्रेस ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं:

रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती: सभी रिक्त सरकारी पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।

समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी: लंबित भर्तियों का समयबद्ध भर्ती कैलेंडर जारी किया जाए।

पारदर्शिता: भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए।

रोजगार के वादे हों पूरे: युवाओं से किए गए रोजगार के वादों को तत्काल पूरा किया जाए।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.