Datia Upchunav 2026 Result: घनश्याम या आशुतोष, दतिया में किस पर जताएगी जनता भरोसा?

Spread the love

दतिया: ​Datia Upchunav 2026 Result दतिया उपचुनाव के महासंग्राम के बाद अब सभी की निगाहें इसके नतीजों पर टिकी हैं, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठीक 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दतिया के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वोटों की गिनती होगी। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी और उसके बाद EVM से वोट की गिनती होगी। मतगणना के लिए 22 काउंटिंग टेबल बनाए गए है। काउंटिंग की पूरा प्रक्रिया 15 राउंड में संपन्न होगी जिसके लिए करीब 350 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। (Datia By-Election 2026 Update) कलेक्टर समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सभी इंतजामों को चाक चौबंद कर लिया है।

दतिया में क्यों कराने पड़े उपचुनाव?

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई। सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव कराए गए। जिसमें मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के कुंवर घनश्याम सिंह के बीच है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.