ग्वालियर। दतिया में मतगणना के दौरान हर गुजरते राउंड के साथ मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। शुरुआती दौर में बढ़त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब पिछड़ती नजर आ रही है। तीसरे राउंड में महज 33 वोटों से बढ़त हासिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने छटवें राउंड तक अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है।
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता जुटने लगे
लगातार बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है, जबकि बीजेपी खेमे में चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं। जैसे-जैसे अगले राउंड की गिनती आगे बढ़ रही है, दतिया का राजनीतिक पारा और भी चढ़ता जा रहा है।
इधर राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता और नेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं को मिठाइयां बाटी जा रही है। वहां परिणाम आने के पहले बढ़त बनाए जाने पर ही खुशी का माहौल है।