CG Weather Today: CG में आज का मौसम कैसा रहेगा: दो दिनों की उमस के बाद फिर होगी झमाझम बारिश

Spread the love

रायपुर: देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारी का दौर जारी है। कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गई है। तो कई बाढ़ की वजह से सैकड़ों लोग प्रभावित हो गए हैं। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में स्कूलों और कॉलेजों को भी बंद (School and college Closed) कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां पिछले दिनों लगातार बारिश के बाद दो दिनों से बारिश थमी हुई है। (Chhattisgarh Weather Update) जिससे उसम और गर्मी फिर बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार ​फिर बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather Update Today मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आज से फिर एक्टिव होने जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने पिछले आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक बारिश का दायरा बढ़ेगा।

जिलेवार देखें कहां कितनी हुई बारिश

बीजापुर में अब तक 708.7 मिमी. वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसीलों में एक जून से अब तक 708.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 921.1 मिमी वर्षा बीजापुर में दर्ज की गई है। इसी तरह 877.1 मिमी. वर्षा भैरमगढ़ में, 819.2 मिमी वर्षा कुटरू में, 618.3 मिमी. वर्षा गंगालूर में, 600.8 मिमी. वर्षा भोपालपटनम में एवं उसूर में 415.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।

बेमेतरा में अब तक 323.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 03 अगस्त 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 323.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील थान खम्हरिया में 394.5 मि.मी. तथा न्यूनतम 243.5 मि.मी. वर्षा नवागढ़ तहसील में दर्ज की गई है। संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील मे 251 मि.मी. वर्षा, देवकर तहसील में 316.5 मि.मी. वर्षा, बेरला तहसील में 355.2 मि.मी. व भिंभौरी तहसील में 340.4 मि.मी., साजा तहसील में 351.6 मि.मी.वर्षा, दाढ़ी तहसील मे 336.9 मि.मी. वर्षा एवं नांदघाट तहसील में 324.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

कोरबा जिले में 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 563.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 599 मिलीमीटर, अजगरबहार 406, भैंसमा, 519.8, करतला 521.1, बरपाली 604.7, कटघोरा 569.1 दीपका 594.9, दर्री 703.7, पाली 608.8, हरदीबाजार 457.2, पोंड़ीउपरोड़ा 614.8, और पसान तहसील में 560.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अब तक 455.1 मिमी औसत वर्षा की गई दर्ज

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 01 जून से 03 अगस्त तक 455.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 586.7 मिमी मनेन्द्रगढ़ तहसील में तथा न्यूनतम 369.0 मिमी कोटाडोल तहसील में दर्ज की गई है। इसके अलावा तहसील केल्हारी में 373.6 मिमी, तहसील चिरमिरी में 570.1 मिमी, तहसील खड़गवां में 396.4 मिमी, तहसील भरतपुर में 435.0 मिमी तथा तहसील कोटाडोल में 369.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.