1
1
1
2
3
Kasganj Family Suicide News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमापुर थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ नगला भोजराव गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों में 50 वर्षीय सत्यवीर (पूर्व फौजी), उनकी पत्नी रामश्री (48) और उनके तीन मासूम बच्चे—प्राची (12), अमरवती (10) और गिरीश (9) शामिल हैं।
सत्यवीर पिछले पांच साल से किराए के एक परिसर में रह रहे थे, जहाँ वे वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। जब दो दिनों तक दुकान नहीं खुली और आसपास दुर्गंध आने लगी, तब पड़ोसियों ने अंदर झांका। अंदर का दृश्य खौफनाक था—सत्यवीर का शव फंदे से लटका था, जबकि पत्नी और बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे।
पुलिस की जांच:
एसपी अंकिता शर्मा के अनुसार, कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे और जबरन प्रवेश (Force Entry) के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह ‘मर्डर कम सुसाइड’ का मामला लग रहा है। आशंका है कि सत्यवीर ने पहले अपने परिवार की हत्या की और फिर खुद जान दे दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों (आर्थिक तंगी या पारिवारिक विवाद) का पता लगाया जा रहा है।