1
1
1
2
3
Naxali Devji Surrendered: नक्सली संगठन के महासचिव देवजी (तिप्पिरी तिरुपति) ने तेलंगाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सूत्रों की मानें तो देवजी ने हथियार पुलिस के सामने रखे। फिलहाल पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इससे पहले, संगठन के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारे गए थे। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की पुष्टि होती है, तो यह नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व में एक वर्ष के भीतर दूसरी बड़ी कमी होगी।
सूत्रों का यह भी कहना है कि देवजी के साथ कई अन्य नक्सली कैडर भी आत्मसमर्पण कर सकते हैं।