1
1
1
2
3
Iran Attack on Dubai Airport: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों तक पहुंच गया है। ताज़ा घटनाक्रम में Dubai International Airport के पास मिसाइल और ड्रोन हमले की खबर सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट परिसर के आसपास विस्फोट जैसी घटनाएं दर्ज की गईं, जिसके बाद तत्काल आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए। कई उड़ानों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स में कुछ कर्मचारियों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
हमले के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को एयरपोर्ट न आने और अपनी फ्लाइट की स्थिति संबंधित एयरलाइन से जांचने की सलाह दी है। दुबई जैसे वैश्विक ट्रांजिट हब पर असर पड़ने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है।
इसके अलावा, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत Burj Khalifa के आसपास भी ड्रोन गतिविधियों की सूचना ने सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
मध्य पूर्व में हालात तब और बिगड़ गए जब Israel ने दावा किया कि उसने Iran पर संभावित खतरे को देखते हुए प्रीएम्प्टिव स्ट्राइक की है। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है।