Popular Posts

Raipur Murder Mystery Solved: किराये की थार से कुचलकर पति की हत्या, अवैध संबंध बना मौत की वजह

Spread the love

Raipur Murder Mystery Solved: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक संदिग्ध सड़क हादसे का मामला अब सनसनीखेज हत्या में बदल गया है। Kharora थाना क्षेत्र के तिल्दाडीह गांव के पास मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने सुलझा ली है।

जांच में सामने आया कि मृतक किशोर सारथी की हत्या उसकी पत्नी रोशनी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

जानकारी के अनुसार, रोशनी का खरोरा निवासी लीलेश उर्फ भूरू के साथ संबंध था। जब किशोर को इसकी जानकारी मिली और उसने विरोध किया, तो रोशनी ने अपने जेवर गिरवी रखकर प्रेमी को पैसे दिए। इन पैसों से एक थार गाड़ी किराए पर ली गई।

आरोप है कि लीलेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किशोर की बाइक को टक्कर मारी और उसे तीन से चार बार गाड़ी से कुचल दिया। इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए शव और बाइक को सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।

Raipur Police और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पत्नी, प्रेमी और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का औपचारिक खुलासा रविवार को किया जाएगा।