Bilaspur Viral Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार के रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रीडर पर शराब के नशे में कार्यालय पहुंचने, वकील से अभद्रता करने और उनकी फाइल आगे बढ़ाने से इनकार करने के आरोप हैं। मामले में एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
बताया गया है कि घटना 20 नवंबर की है। उस दिन अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित किसी जरूरी काम से तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान रीडर और वकील के बीच विवाद हो गया। वकील ने पूरे घटनाक्रम का मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर तहसील कार्यालय में शराब के नशे में धुत्त कुर्सी पर सोते मिले रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि नशे में रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी ने वकील से अभद्रता की और उनकी फाइल पुटअप करने से मना कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।
HIGHLIGHTS
- वकील की शिकायत के बाद रीडर पर कार्रवाई
- कुर्सी पर सोते कर्मचारी का वीडियो हुआ वायरल
- निलंबन के बाद कोटा तहसील कार्यालय अटैच
क्या है बिलासपुर तहसील कार्यालय का पूरा मामला?

20 नवंबर को अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित अपनी जरूरी फाइल लेकर बिलासपुर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। वहां नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत के रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी अपनी कुर्सी पर सोते हुए मिले।
जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को वकील त्रिशिर दीक्षित जरूरी फाइल लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद नायब तसीलदार के रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी और वकील के बीच विवाद हो गया। वहीं, एडवोकेट ने नसेड़ी कर्मचारी का वीडियो बनाया और कलेक्टर से शिकायत की। मामले में एसडीएम की जांच रिपोर्ट में रीडर को दोषी पाया गया। इसके बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया और कोटा तहसील कार्यालय अटैच कर दिया।
वकील का आरोप है कि रीडर शराब के नशे में थे। जब उन्होंने अपनी फाइल आगे बढ़ाने के लिए कहा, तो रीडर ने फाइल पुटअप करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित के मुताबिक, विवाद के दौरान रीडर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारी की स्थिति और कार्यालय में हुए घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कर्मचारी का वीडियो

रवि शंकर सूर्यवंशी तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार समर्थ थवाईत के रीडर के पद पर तैनात हैं। 20 नवंबर को वकील त्रिशिर दीक्षित अपनी फाइल लेकर उनके पास पहुंचे थे। उस समय रीडर अपनी कुर्सी पर सो रहा था। वकील का आरोप है कि रीडर शराब के नशे में था। उन्होंने जब फाइल आगे बढ़ाने के लिए कहा, तो रीडर ने मना कर दिया।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। वकील के मुताबिक, इस दौरान रीडर ने वकील के साथ बदसलूकी भी की। जिसका उन्होंने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारी कार्यालय के भीतर अपनी कुर्सी पर सोता नजर आ रहा है।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में कर्मचारी तहसील कार्यालय के भीतर अपनी कुर्सी पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारी के व्यवहार और कार्यालय में उसकी मौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि, शराब के नशे में होने और अभद्रता करने की बात वकील की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में प्रशासन ने जांच कराई।
वकील की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
घटना से नाराज अधिवक्ता त्रिशिर दीक्षित ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
एसडीएम की जांच में रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
निलंबन के बाद कोटा तहसील कार्यालय अटैच
बता दें इस घटना के बाद आहत होकर वकील त्रिशिर दीक्षित ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मामले की शिकायत की। शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी को मामले की जांच के निर्देश दिए। जांच रिपोर्ट में रीडर रवि शंकर सूर्यवंशी को पहली नजर में दोषी पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर ने अमर्यादित आचरण के लिए रीडर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। निलंबन के बाद उसे कोटा तहसील कार्यालय अटैच किया गया है।
प्रशासनिक कार्रवाई के तहत रवि शंकर सूर्यवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें कोटा तहसील कार्यालय में अटैच किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में हुई इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।