Congress Protests on LPG Price Hike: रायपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

Congress Protests on LPG Price Hike: रसोई गैस की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सोमवार को रायपुर के घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई नेता हाथ में गैस सिलेंडर लेकर चौराहे पर खड़े नजर आए और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कांग्रेस का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 और व्यावसायिक सिलेंडर में ₹110 प्रति सिलेंडर की वृद्धि करके आम जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ डाला गया है। पार्टी नेताओं ने इसे आम लोगों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से परेशान जनता के लिए यह कदम मुश्किलें और बढ़ाने वाला है।

कांग्रेस ने इस बढ़ोतरी के विरोध में तेल कंपनियों के सरकारी कार्यालयों के घेराव का कार्यक्रम भी घोषित किया है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्दी इस बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घड़ी चौक पहुंचने का आह्वान किया था। प्रदेश और शहर के कई वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पार्षद भी प्रदर्शन में मौजूद थे।

इसके अलावा महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक विभाग, विधि विभाग, अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग और झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ समेत कई संगठनों के पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.