Ambikapur Jaundice Case: अंबिकापुर में बेकाबू पीलिया, मासूम समेत दो की जान गई, पेयजल में ई-कोलाई की पुष्टि

Spread the love

Ambikapur Jaundice Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र में पीलिया तेजी से फैल रहा है। पिछले 10 दिनों में करीब 60 मरीज सामने आए हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 13 वर्षीय छात्र और 40 वर्षीय युवक शामिल हैं। शहर के नवागढ़ और मोमिनपुर इलाकों में सबसे अधिक मरीज मिले हैं।

नमनाकला खटिक पारा निवासी दिव्यांश राय (13), जो निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था, 19 फरवरी से बीमार था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पीलिया की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर किया, लेकिन परिजन उसे वहां नहीं ले जा सके। बाद में निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

इसी तरह जनपद पारा निवासी सोना लाल (40) की भी पीलिया से मौत हो गई। जांच में बीमारी की पुष्टि होने के बाद 22 फरवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी PS Marko ने दोनों मौतों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में पेयजल के कुछ सैंपलों में ई-कोलाई बैक्टीरिया खतरनाक स्तर पर पाए गए हैं, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.