Arang Road Accident: भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

Arang Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन जिंदगियां छीन लीं। रायपुर- महासमुंद मार्ग पर आरंग थाना क्षेत्र के नदी मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी किसी काम से आरंग से महासमुंद गए थे। लौटते समय उनकी टाटा विस्टा कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

सदमे में परिवार, गांव में पसरा मातम

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे, वहां का दृश्य बेहद भावुक था। मां-बाप और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। एक ही परिवार के दो बेटों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

गोबरा नवापारा में भी सड़क हादसे में दो की मौत

इसी तरह का एक और हादसा गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में सामने आया। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं रिंकी साहू का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.