Attack On Raipur Police: रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बदमाशों ने हंगामा खड़ा कर दिया। देवेंद्र नगर इलाके के पास सिलतरा बाईपास रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान बदमाशों ने टीआई और जवानों के साथ धक्का-मुक्की की।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों को रोककर पूछताछ की गई, लेकिन वे अचानक आक्रामक हो गए। उन्होंने पुलिस टीम से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया।
हंगामे के दौरान एक आरोपी ने टीआई का हाथ मरोड़ दिया। इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि पुलिस ने तुरंत हालात पर काबू पा लिया।
इस घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।