1
1
1
2
3
Bank Holidays in March 2026: अगर आप मार्च 2026 में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें। त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण इस महीने देशभर में बैंकिंग सेवाएं कई दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की जारी गाइडलाइंस के अनुसार मार्च में अलग-अलग राज्यों को मिलाकर बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे।
मार्च की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ होगी। 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 3 और 4 मार्च को होली के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
महीने के मध्य और अंत में भी बड़े त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 20 और 21 मार्च को ईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा के कारण कई राज्यों में अवकाश रहेगा। वहीं 26 और 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर अहमदाबाद, मुंबई और दिल्ली समेत कई शहरों में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
RBI के नियमों के अनुसार कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ क्षेत्रीय त्योहारों के आधार पर तय होती हैं। उदाहरण के तौर पर 13 मार्च को मिजोरम की राजधानी आइजोल में चापचर कुट के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इसी तरह 19 मार्च को महाराष्ट्र और कर्नाटक में गुड़ी पड़वा और उगादी के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। 17 मार्च को शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक नहीं खुलेंगे।
त्योहारों के अलावा 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे। वहीं 14 और 28 मार्च को दूसरे और चौथे शनिवार के कारण भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके