Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: भूपेश बघेल ने जेलों में मौतों पर उठाए सवाल, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब

Spread the love

Bhupesh Baghel vs Vijay Sharma: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से विधानसभा में सवाल किया कि जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य की जेलों में कितनी अस्वाभाविक मृत्यु हुई हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या इन सभी प्रकरणों में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार न्यायिक जांच पूरी कर ली गई है।

इसके अलावा, भूपेश बघेल ने यह भी जानना चाहा कि जेलों की वर्तमान क्षमता के मुकाबले कैदियों की संख्या 150% से अधिक होने का कारण क्या है। उन्होंने पिछले एक वर्ष के दौरान हत्या, लूट और फिरौती जैसे जघन्य अपराधों में 35% की वृद्धि के कारण और स्थिति के बारे में जानकारी मांगी। साथ ही, राज्य में पिछले 12 महीनों में पुलिस द्वारा पकड़े गए अंतर्राज्यीय ड्रग तस्करों की सूची भी प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।

इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य की केन्द्रीय एवं जिला जेलों में कुल 66 बंदियों की मृत्यु हुई है। इनमें से 18 प्रकरणों में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 48 प्रकरणों में जांच प्रक्रियाधीन है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.