Bilaspur Drunk Girl Viral Video: बिलासपुर में एक युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है। शराब के नशे में स्कूटी सवार युवती ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ बवाल
जानकारी के अनुसार, घटना 17 मार्च की रात राजीव गांधी चौक की है, जहां वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
जैसे ही युवती स्कूटी से वहां पहुंची, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सहित गिर गई। इसके बाद वह पुलिसकर्मियों से ही उलझ गई।
पुलिस से बहस और अजीब बयान
हंगामे के दौरान युवती ने पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर कहा कि उसे थाने ले जाया जाए। उसने यह भी कहा कि “ज्यादा से ज्यादा फांसी होगी, और क्या होगा।”
वह लगातार गाली-गलौज करती रही और वीडियो बना रहे लोगों पर भी भड़क गई।
ब्रेथ एनालाइजर में पुष्टि
मौके पर मौजूद छत्तीसगढ़ पुलिस ने युवती को संभालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई।
वाहन जब्त, कार्रवाई जारी
पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए युवती की स्कूटी जब्त कर ली है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।