BJP Rajya Sabha Candidate: भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Spread the love

BJP Rajya Sabha Candidate: भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ से पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

BJP ने विभिन्न राज्यों से उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा का नाम शामिल है। पार्टी ने यह फैसला संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए लिया है। लक्ष्मी वर्मा एक सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता रही हैं और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं।

राजनीतिक सफर

लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह बलौदाबाजार जिले के सिमगा ब्लॉक के ग्राम मु़ड़पार की निवासी हैं। 1990 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनने के बाद, 2000 में उन्हें रायपुर सांसद रमेश बैस की सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कार्य समिति और पंचायती राज प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्य समिति में भी कार्य किया।

पार्टी में योगदान

लक्ष्मी वर्मा की सक्रियता का फल उन्हें 2021 में भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के रूप में मिला। इसके साथ ही उन्होंने गरियाबंद संगठन प्रभारी और मीडिया प्रवक्ता के तौर पर भी कार्य किया।

संवैधानिक और सामाजिक सफर

लक्ष्मी वर्मा का योगदान केवल राजनीति तक सीमित नहीं रहा है। वह रायपुर नगर पालिका निगम की पार्षद (1994), रायपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष (2010), और छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य (2024) के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी महत्वपूर्ण पहचान रही है। वह 1998 में शक्ति महिला मंच रायपुर की अध्यक्ष बनीं और इसके बाद लगातार समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहीं। इसके अतिरिक्त, वह अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड की उपाध्यक्ष भी हैं।

लक्ष्मी वर्मा की मनवा कुर्मी समाज में भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह समाज की महिला महामंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री और वर्तमान में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला राष्ट्रीय महासचिव हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.


Scroll to Top