BJYM Protests in Raipur: AI समिट विवाद पर रायपुर में BJYM का प्रदर्शन, कांग्रेस भवन घेरने निकले सैकड़ों कार्यकर्ता

Spread the love

BJYM Protests in Raipur: राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में BJYM ने कांग्रेस भवन का घेराव करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस भवन की ओर कूच कर चुके हैं।

यह प्रदर्शन BJYM छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया।

शंकर नगर चौक में पुतला दहन

इससे पहले शुक्रवार को रायपुर के शंकर नगर चौक पर भी BJYM कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

राहुल टिकरिहा ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि एआई समिट में कई देशों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय मीडिया मौजूद थे, ऐसे में इस तरह का विरोध प्रदर्शन देश को बदनाम करने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में BJYM कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करेंगे।

क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने अपनी टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। इस घटनाक्रम के विरोध में अब विभिन्न राज्यों में BJYM द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.