Bolivia Plane Crash: बोलीविया में बड़ा विमान हादसा, रनवे से फिसलकर सड़क पर गिरा एयरफोर्स का C-130, 12 लोगों की मौत

Spread the love

Bolivia Plane Crash: दक्षिण अमेरिकी देश Bolivia की राजधानी La Paz के पास स्थित El Alto शहर में एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बोलीवियन एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान रनवे से फिसलकर एयरपोर्ट की बाउंड्री तोड़ते हुए सड़क पर जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय) हुआ। उस समय मौसम खराब था और विमान टेकऑफ या लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा। रनवे से फिसलने के बाद विमान सड़क पर खड़े कई वाहनों से जा टकराया, जिससे कई गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर अफरातफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि यह सैन्य विमान नए बैंक नोट देश के अन्य हिस्सों में पहुंचाने के लिए ले जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद एल अल्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

राष्ट्रीय एयरलाइन Boliviana de Aviación ने बयान जारी कर स्पष्ट किया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान उनकी फ्लीट का हिस्सा नहीं था। स्थानीय टीवी चैनलों और मीडिया में प्रसारित वीडियो में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है, वहीं सड़क पर खड़े कई वाहन भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मौसम को प्राथमिक कारण माना जा रहा है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.