CG Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र का 8वां दिन आज, आत्मानंद स्कूल और आयुष्मान योजना पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

Spread the love

CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज आठवां दिन है। ऐसे में आज भी सदन की कार्यवाही के दौरान जोरदार बहस और हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज सदन में जंबूरी विवाद और प्रदेश के आत्मानंद स्कूलों की स्थिति का मुद्दा गूंज सकता है।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक उमेश पटेल आत्मानंद स्कूलों से जुड़े मुद्दे को सदन में उठाएंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी स्कूलों की दुर्दशा को लेकर सरकार से सवाल पूछा है। इन सवालों का जवाब स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सदन में देंगे।

इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का जवाब मंत्री लखन लाल देवांगन और डिप्टी सीएम अरुण साव देंगे।

ध्यानाकर्षण में उठेगा आयुष्मान योजना का मुद्दा

सदन की कार्यवाही के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में भी कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। कांग्रेस विधायक कविता लहरे आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को इलाज नहीं मिलने का मामला सदन में उठाएंगी।

इसके साथ ही विधायक अनुज शर्मा धरसींवा क्षेत्र में उद्योगों से निकलने वाले रासायनिक अपशिष्ट के कारण पानी प्रदूषित होने के मुद्दे को ध्यानाकर्षण के माध्यम से सदन में रखेंगे।

इसके अलावा सदन में मंत्री ओपी चौधरी और रामविचार नेताम के विभागों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। साथ ही मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों की अनुदान मांगों पर भी विचार किया जाएगा।

कुल मिलाकर आज का दिन भी विधानसभा में काफी अहम रहने वाला है और विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.