CG Congress Leader Resign: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बढ़ी कलह, बलरामपुर में दो बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा

Spread the love

CG Congress Leader Resign: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में पिछले कुछ समय से संगठनात्मक विवाद और गुटबाजी लगातार सामने आ रही है। कई पदाधिकारी पार्टी के पदों से इस्तीफा देकर नाराजगी जता रहे हैं। इसी कड़ी में अब बलरामपुर जिले से दो प्रमुख नेताओं के इस्तीफे की खबर सामने आई है।

दो नेताओं ने भेजा इस्तीफा

बलरामपुर जिले के कांग्रेस जिला महामंत्री संजीव गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष जसिम अंसारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजते हुए संगठन में उपेक्षा का आरोप लगाया है।

जिला अध्यक्ष ने आरोपों को किया खारिज

इस मामले में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संजीव गुप्ता संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं थे और पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग नहीं लेते थे।

सूरजपुर में भी सामने आया था बड़ा विवाद

कुछ दिन पहले सूरजपुर जिले में कांग्रेस के 17 पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा देकर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी। इनमें संयुक्त महामंत्री, महामंत्री और सचिव स्तर के पदाधिकारी शामिल थे।

बताया गया कि ये सभी नेता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के समर्थक हैं और संगठन में नई नियुक्तियों से नाराज थे।

वरिष्ठ नेताओं से सलाह न लेने का आरोप

नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति और नई कार्यकारिणी बनाते समय वरिष्ठ नेताओं से चर्चा नहीं की गई। साथ ही टीएस सिंहदेव गुट के समर्थकों को संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.