Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Spread the love

Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन हंगामे के चलते कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित कर दिए गए। बताया जा रहा है कि कुछ विधायक विधानसभा के गर्भगृह तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।

सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र आज शून्यकाल से शुरू हुआ। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष Charan Das Mahant ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है और कई एससी/एसटी वर्ग के किसान अपनी फसल बेचने में असमर्थ रहे। उन्होंने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार कर चर्चा कराने की मांग की।

हालांकि, सभापति ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता। इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ गया और कांग्रेस विधायक गर्भगृह तक पहुंच गए। माहौल को देखते हुए सभी कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद विधायक सदन से बाहर चले गए।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.