Chhattisgarh Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।
आज सदन में धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक पेश किया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी कार्यवाही के दौरान पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे।
इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे। सदन की कार्यवाही में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि संबंधी कार्यों को पटल पर रखेंगे।
सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी और वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे।