Chhattisgarh Collector Transfer 2026: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के कलेक्टर बदले गए

Spread the love

Chhattisgarh Collector Transfer 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में IAS अफसरों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर के पद पर भाप्रसे अधिकारी कुलदीप शर्मा को नियुक्त किया गया है। वहीं, तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

हाल ही में IAS नियुक्त हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले के अपर कलेक्टर का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा, सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग का प्रभार मिला है। लीना कोसम को लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक के रूप में पदस्थ किया गया है। ऋषभ कुमार पाराशर वित्त विभाग में उप सचिव बनाए गए हैं, जबकि तरुण कुमार किरण को कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है। आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.