Popular Posts

Chhattisgarh Crime News: छत्तीसगढ़ में होली का रंग पड़ा फीका, बिलासपुर में आगजनी, सक्ती में रंजिश के चलते हिंसा

Spread the love

Chhattisgarh Crime News: होली के दिन जहां लोग रंग और खुशियों में डूबे थे, वहीं छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सक्ती जिलों में हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने माहौल बिगाड़ दिया।

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने नशे की हालत में खड़ी ई-रिक्शा में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की पहचान की कोशिश कर रही है।

दूसरी घटना सक्ती जिले के गोरखापाली गांव की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान ट्रैक्टर, पिकअप, तीन मोटरसाइकिल और डीजे सेट जल गए। महिलाओं के साथ मारपीट की भी शिकायत सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, शादी से जुड़ा विवाद काफी समय से चल रहा था और होली के दिन यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। फिलहाल दोनों मामलों में जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।