Sakti Violence Case: सक्ती में हिंसा के बाद कोटवार की मौत, परिजनों की बड़ी मांग; शव लेने से किया इनकार

Spread the love

Sakti Violence Case: सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के गोरखापाली गांव में होली के दिन हुई हिंसा में घायल कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घर में घुसकर की गई तोड़फोड़ और मारपीट

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने रथराम सिदार के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस दौरान आरोपियों ने रथराम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना के बाद घायल रथराम सिदार को इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने रखी मुआवजे की मांग

मृतक का शव गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। इस दौरान परिजनों ने उचित मुआवजा और कोटवारी जमीन को पुत्र के नाम करने की मांग करते हुए शव लेने से इनकार कर दिया।

आगजनी में कई वाहन जले

हिंसा के दौरान आरोपियों ने आगजनी की, जिसमें ट्रैक्टर, पिकअप, तीन बाइक और डीजे सेट जलकर नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि गांव में शादी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो होली के दिन हिंसा में बदल गया।

पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जरुर पढ़ें