Chhattisgarh Weather Update: दिन में बढ़ेगी गर्मी, रात में हल्की राहत; अगले 4 दिनों तक मौसम रहेगा शुष्क

Spread the love

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ने लगा है। बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के कारण कई घरों में अभी से एसी और कूलर चलने लगे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं।

राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान

प्रदेश में शनिवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान राजनांदगांव में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कारण

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, उड़ीसा और उसके आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ तक लगभग 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

इन परिस्थितियों के कारण प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले चार दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन में गर्मी महसूस होगी, जबकि रात के समय हल्की राहत मिल सकती है।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.