Civil Judge Junior Division Result: सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा परिणाम घोषित, बिलासपुर की आकांक्षा ने हासिल किया दूसरा स्थान

Spread the love

Civil Judge Junior Division Result: छत्तीसगढ़ में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार प्रदेश की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बिलासपुर की आकांक्षा खेस्स पन्ना ने अनुसूचित जनजाति (ST) ओपन वर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

आकांक्षा की इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। परिजनों का कहना है कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प का परिणाम है। शुरू से ही वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहीं और निरंतर तैयारी करती रहीं।

विवाह और मातृत्व के साथ पूरी की पढ़ाई

आकांक्षा ने विवाह के बाद एलएलबी की डिग्री हासिल की। पारिवारिक जिम्मेदारियों और मातृत्व के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने परीक्षा की तैयारी की। उनके दो बेटे हैं—एक 8 वर्ष का और दूसरा 3 वर्ष का। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

छत्तीसगढ़ से सफल अभ्यर्थियों की सूची

अंजुम आरा (UR)

शिवांगी तिवारी (UR)

सृष्टि सोंकला (OBC)

प्रज्ञा वैष्णव (OBC)

कोमल प्रीति उरांव (ST)

आकांक्षा खेस्स पन्ना (ST)

ज्योति शर्मा (SC)

सीमा टांडे (SC)

कुल 57 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल होकर सिविल जज बने हैं। आकांक्षा की सफलता विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है जो पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपने करियर के सपनों को भी साकार करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और साथियों को दिया।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.