Dhurandhar 2 Screening Chaos: फिल्म धुरंधर 2 के रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू के दौरान बड़ा हंगामा देखने को मिला। नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में दर्शकों को उस वक्त झटका लगा, जब इंटरवल के बाद फिल्म का दूसरा हिस्सा शुरू ही नहीं हुआ।
घंटों इंतजार, फिर फूटा गुस्सा
दर्शकों के अनुसार, शो पहले ही देरी से शुरू हुआ था और इंटरवल के बाद कई घंटों तक उन्हें अंधेरे में बैठाए रखा गया।
कोई स्पष्ट जानकारी न मिलने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और थिएटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
टिकट बिक्री जारी रहने से बढ़ा विवाद
हैरानी की बात यह रही कि तकनीकी खराबी के बावजूद थिएटर काउंटर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महंगे टिकटों की बिक्री जारी रही।
इससे दर्शकों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने जमकर विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मॉल परिसर में बैरिकेड्स लगाए गए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
प्रशासन ने इस पूरे मामले को “तकनीकी गड़बड़ी” बताया है, हालांकि समस्या की असली वजह स्पष्ट नहीं की गई है।
डायरेक्टर ने मांगी माफी
फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने सामने आकर दर्शकों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ शो प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रभावित दर्शक चाहें तो रिफंड ले सकते हैं या हिंदी वर्जन सबटाइटल के साथ देख सकते हैं।
आज से सिनेमाघरों में रिलीज
सभी रुकावटों के बावजूद धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
त्योहारों के सीजन में रिलीज होने के कारण फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें जताई जा रही हैं।