Naxal Surrender In Chhattisgarh: विधानसभा में नक्सल सरेंडर और पुनर्वास पर चर्चा, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया पूरा आंकड़ा

Spread the love

Naxal Surrender In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में नक्सलियों के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। कांग्रेस विधायक Vikram Mandavi ने सरकार से नक्सल पुनर्वास नीति और अब तक के सरेंडर आंकड़ों को लेकर सवाल किए।

विधायक ने पूछा कि वर्ष 2023 से अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनामी नक्सलियों को कितनी राशि दी गई है और कितनी राशि अभी शेष है।

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री Vijay Sharma ने सदन को बताया कि 9 फरवरी 2026 तक कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 1496 इनामी नक्सली शामिल हैं।

गृह मंत्री ने जानकारी दी कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक प्रारंभिक सहायता के रूप में 5 करोड़ 64 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। वहीं 49 करोड़ 34 लाख रुपये की इनामी राशि अभी दी जानी बाकी है। उन्होंने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली राशि बैंक में जमा की जाती है, जिसे वे तीन वर्ष बाद निकाल सकते हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.