Popular Posts

Durg Gambling Raid: दुर्ग में अवैध जुआ अड्डे पर छापा, वाहन, मोबाइल और लाखों की नकदी जब्त

Spread the love

Durg Gambling Raid: दुर्ग जिले में पुलिस ने होली से पहले अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अमलेश्वर क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में चल रहे जुए के खेल का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में 16 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि Krishna Vatika Resort में ताश के जरिए बड़ी रकम पर दांव लगाया जा रहा है। इसके बाद अमलेश्वर थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। मौके से भारी मात्रा में नकदी और अन्य सामग्री बरामद की गई।

जब्ती में ₹3,59,470 नगद, 22 मोबाइल फोन, 3 बाइक और 3 चारपहिया वाहन शामिल हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।