Firing on Farooq Abdullah: जम्मू में शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर चली गोली, आरोपी हिरासत में

Spread the love

Firing on Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की गई। हालांकि इस हमले में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ और वे सुरक्षित हैं।

शादी कार्यक्रम में पहुंचे थे फारूक अब्दुल्ला

घटना Greater Kailash इलाके की बताई जा रही है। फारूक अब्दुल्ला अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक रुकने के बाद जैसे ही वे बैंक्वेट हॉल से बाहर निकले, तभी उन पर गोली चलाई गई।

आरोपी की पहचान, पुलिस जांच में जुटी

फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह झाड़ियों में छिप गया था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

डिप्टी सीएम को लगी मामूली चोट

घटना के समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी मौके पर मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उन्हें छर्रे से हल्की चोट आई, जिसके बाद तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.