IPL 2026 से पहले KKR को बड़ा झटका, Harshit Rana IPL 2026 से बाहर

Spread the love

Harshit Rana IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। इससे टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ने की आशंका है।

दरअसल, हर्षित राणा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी। मैच के दौरान वह अपना रनअप ठीक से पूरा नहीं कर पा रहे थे और एक ओवर में दो बार ऐसा देखने को मिला। इसके बाद उन्हें घुटने में दर्द महसूस हुआ और वह मैदान से बाहर चले गए थे। उन्होंने उस मुकाबले में सिर्फ एक ओवर डाला था, जिसमें 16 रन दिए थे।

इंजरी के बाद से वह लगातार मैदान से दूर हैं और उनकी रिकवरी में अभी समय लग रहा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि Harshit Rana IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

KKR के लिए अहम गेंदबाज रहे हैं राणा

हर्षित राणा पिछले कुछ सीजन में KKR के लिए अहम तेज गेंदबाज रहे हैं। IPL 2024 में टीम को खिताब दिलाने में उनका बड़ा योगदान रहा था। उस सीजन में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 विकेट लिए थे।

4 करोड़ में किया गया था रिटेन

IPL 2025 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। उस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 15 विकेट लिए और टीम के भरोसेमंद गेंदबाजों में शामिल रहे।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.