Holi Skin Care Tips: होली के रंग से त्वचा को कैसे बचाएं? जानें स्किन का ख्याल कैसे रखें

Spread the love

Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार खुशियों और रंगों का प्रतीक होता है, लेकिन इसमें इस्तेमाल होने वाले रंगों में कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में यदि आप अपनी त्वचा को होली के रंगों से बचाना चाहते हैं, तो इन आसान और असरदार स्किन केयर टिप्स को अपनाएं।

होली और त्वचा

होलिका दहन और रंग खेलने के दौरान केमिकल रंगों के संपर्क में आकर आपकी त्वचा पर एलर्जी, जलन, खुजली, मुंहासे, और गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की रिसर्च के अनुसार, इन सिंथेटिक रंगों में लेड, मरकरी, कॉपर सल्फेट जैसे जहरीले तत्व हो सकते हैं।

इनके संपर्क में आने पर त्वचा पर डर्मेटाइटिस, जलन, ड्राइनेस और गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। ऐसे में होली से पहले और खेलते वक्त त्वचा की सही देखभाल बेहद जरूरी है।

6 स्किन प्रोटेक्शन टिप्स

एचए, बीएचए और रेटिनॉल से बचें
होली से 2-3 दिन पहले एचए, बीएचए और रेटिनॉल जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करने से बचें, क्योंकि ये त्वचा को कमजोर बना सकते हैं। इससे रंगों के संपर्क में आने पर गंभीर एलर्जी हो सकती है।

चेहरे को एक्सफोलिएट न करें
होली से 2-3 दिन पहले स्क्रब या एक्सफोलिएट करने से बचें, क्योंकि स्क्रब से त्वचा पतली हो जाती है और रंगों के कारण जलन और लालिमा की समस्या हो सकती है।

चेहरे को अच्छे से मॉइस्चराइज करें
होली से पहले अच्छे मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें ताकि आपकी त्वचा की नमी बनी रहे। इससे रंगों से होने वाली ड्राइनेस और त्वचा की समस्या कम होगी।

सनस्क्रीन लगाएं
मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद कम से कम 50 SPF वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। होली के रंग और पानी की वजह से त्वचा पर अतिरिक्त नुकसान हो सकता है, इसलिए सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है।

रंग से बचने के उपाय
होली खेलते समय यदि संभव हो तो सनग्लासेस पहनें ताकि रंग आपकी आंखों में न जाएं। इसके अलावा, ऐसे रंगों से बचें जो आपकी त्वचा पर रिएक्शन कर सकते हैं।

रंग हटाने का सही तरीका
होली खेलने के बाद रंग हटाने के लिए पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से चेहरा धोएं और फिर फेस वॉश से सफाई करें। इसके बाद एक्सफोलिएशन से बचें और मॉइस्चराइज़र लगाकर त्वचा को हाइड्रेट करें।

इन टिप्स को अपनाकर आप होली के रंगों से होने वाले स्किन डैमेज से बच सकते हैं और अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग रख सकते हैं।

जरुर पढ़ें

InkLink News Agency is a fast-growing digital news agency and aggregator delivering accurate, timely, and reliable updates across India. We provide dedicated coverage for India, Chhattisgarh, and Madhya Pradesh, along with in-depth reporting across key categories including Business, Technology, Politics, Crime, Literature, and more.

 

Stay informed. Stay connected. Stay ahead with InkLink News Agency.


Scroll to Top